Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Only 10% work completed in nine months on Rs 17 crore project

Azamgarh News: 17 करोड़ की परियोजना पर नौ महीने में सिर्फ 10 प्रतिशत काम

Fri, 12 Dec 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Only 10% work completed in nine months on Rs 17 crore project
15 कस्बा जहानागंज में ओएचटी निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा। संवाद
आजमगढ़। नव सृजित नगर पंचायत जहानागंज में 17.87 करोड़ की पेयजल परियोजना पर नौ माह में सिर्फ 10 प्रतिशत ही काम हुआ है। कार्य की धीमी प्रगति से अगले छह महीने में नगरवासियों को नल से जल मिलना मुश्किल होगा। क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों को जोड़कर नगर पंचायत जहानागंज का गठन हुआ है। बीते निकाय चुनाव में यहां अध्यक्ष और सभासद के चुनाव भी हुए। नगर पंचायत बनने के बाद गांव तो शहरी हो गए लेकिन आज भी वहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में शामिल हर घर को नल से जल पहुंचाने के लिए बीते वर्ष 17.87 करोड़ की पेयजल परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर जल निगम नगरीय ने शासन को भेजा था। शासन से इसकी मंजूरी मिलने पर काम शुरू करने के लिए जल निगम ने मार्च 2025 में कार्यदायी संस्था को पत्र जारी किया।
विज्ञापन

इसके बाद अप्रैल से काम शुरू हुआ, लेकिन नौ महीने बाद भी सिर्फ 10 प्रतिशत ही काम हो पाया। इसमें 400 मीटर पाइप लाइन, दो नलकूपों की बोरिंग और ओवरहेड टैंक निर्माण के लिए गड्ढा खोदा गया है। कार्यदायी संस्था को दो माह में दो बार नोटिस जारी हो चुका है, लेकिन कार्य की रफ्तार नहीं बढ़ी है। ऐसे में जून माह तक लोगों को नल से जल मिलना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेयजल परियोजना में यह होने हैं काम
नगर पंचायत जहानागंज में हर घर को नल से जल पहुंचाने के लिए तीन ओवर हेड टैंक का निर्माण कराया जाना है। सात नलकूपों की स्थापना कराकर 59.71 किमी पाइप लाइन बिछानी है। कस्बा में 3181 हाउस कनेक्शन देने हैं। कार्यदायी संस्था को पेयजल परियोजना का काम जून 2026 में पूरा करना है। छह माह में 90 प्रतिशत काम पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं है।


नगर पंचायत जहानागंज पेयजल परियोजना का काम जून 2026 में पूरा किया जाना है, लेकिन अभी तक 10 प्रतिशत ही काम पूरा हो पाया है। धीमी प्रगति पर कार्यदायी संस्था को दो माह में दो बार नोटिस जारी कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। - जियाउल हक, एक्सईएन जल निगम नगरीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed