{"_id":"674390d9e1e933b8d0063266","slug":"ones-head-broken-in-fight-in-front-of-police-in-hospital-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-123770-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अस्पताल में पुलिस के सामने हुई मारपीट में एक का फूटा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अस्पताल में पुलिस के सामने हुई मारपीट में एक का फूटा सिर
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला अस्पताल में रविवार को पुलिस के साथ मेडिकल मुआयना करने गए दो पक्ष भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। वहां मौजूद पुलिसकर्मी व सुरक्षा गार्ड भी स्थिति को संभाल नहीं पाए और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें एक व्यक्ति का सिर फूट गया। दोनों पक्ष कंधरापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
कंधरापुर के गोधपुर गांव निवासी अनुरुद्ध राय (50) रविवार दोपहर एक बजे खेत की जोताई करा रहे थे। तभी विपक्षी उन्हें खेत जोतने से मना करने लगे। दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते मारपीट हो गई। इसमें अमन (17), पल्लवी (18) और छोटू (12) घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से हरिहर राय (77) भी घायल हो गए। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस दोनों पक्षों को लेकर मेडिकल मुआयना कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। पुलिस की ओर से एक पक्ष से अमन, पल्लवी और छोटू को तो दूसरी पक्ष से हरिहर का मुआयना कराने आई थी। जिला अस्पताल में पुलिस दोनों पक्ष के लोगों का मेडिकल मुआयना करा रही थी तभी आठ-दस की संख्या में लोग आए और अमन के साथ आए उसके पिता अनिरुद्ध पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में अनिरुद्ध का सिट फूट गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मी व सुरक्षा गार्ड भी स्थिति को संभाल नहीं सके। मारपीट कर युवक मौके से भाग निकले।
00
चार पहिया वाहन और बाइक से आए थे हमलावर
मारपीट के बाद पुलिस दोनों पक्ष के लोगों का मेडिकल मुआयना कराने के लिए जिला अस्पताल में पहुंची थी। इस दौरान एक चार पहिया वाहन और बाइकों से आठ-दस की संख्या में लोग पहुंचे और बच्चों का मेडिकल मुआयना कराने आए अनिरुद्ध पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट में अनिरुद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मेडिकल कराने आए हरिहर के पक्ष से लोग आए थे जिन्होंने जानलेवा हमला किया। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं कि हमलावर कौन थे।
विज्ञापन
00
जिला अस्पताल में मारपीट हुई है। इसकी जानकारी मिली है। जांच चल रही है। जो भी दोषी होंगे उन पर केस दर्ज कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-गौरव शर्मा, सीओ सिटी।