फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One thousand advanced transformers ready for two months

Azamgarh News: दो महीने के लिए एक हजार एडवांस ट्रांसफाॅर्मर तैयार

Tue, 24 Feb 2026 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
One thousand advanced transformers ready for two months
वर्कशॉॅप में बनने के ​लिए रखे गए ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : samvad
आजमगढ़। गर्मी के मौसम में ओवरलोड से ट्रांसफार्मरों के जलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए निगम पहले से तैयारी में जुट गया है। दो महीने के लिए एडवांस में विभिन्न क्षमता के एक हजार ट्रांसफाॅर्मर तैयार कर लिए गए हैं। अगले महीने से वर्कशॉप में दो शिफ्टों में खराब पड़े ट्रांसफाॅर्मर को ठीक करने का काम शुरू होगा।जिले के छह वितरण खंडों में 6.90 लाख उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं तक बिजली पहुंचाने के लिए विभिन्न क्षमता के करीब 40 हजार ट्रांसफाॅर्मर लगे हुए हैं। गर्मी के दिनों में खास कर अप्रैल से बिजली की मांग बढ़ने लगती है। इसका असर ट्रांसफाॅर्मरों पर पड़ता है। ओवरलोड से ट्रांसफाॅर्मरों के जलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। पिछले वर्ष ही देखा जाय तो गर्मी के दिनों में प्रतिदिन औसतन 50 से 60 ट्रांसफार्मरों के जलने की शिकायतें वर्कशॉप में आ रही थीं। इसमें 25 केवीए के ट्रांसफार्मॅर सबसे ज्यादा जले रहे थे। इसे देखते हुए निगम के अधिकारी इस बार पहले से ही तैयारी में जुट गए हैं। विभिन्न क्षमता के एक हजार ट्रांसफाॅर्मर तैयार किए जा चुके हैं। इससे 25 केवीए के 272, 63 केवीए के 100 और 10 केवीए के 250 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। खराब पड़े ट्रांसफार्मरों को बनाने के लिए निगम के वर्कशॉप में अगले माह से दो शिफ्टों में काम शुरू होगा।
विज्ञापन

रोज जल रहे औसतन पांच ट्रांसफाॅर्मर-वर्कशॉप के अधिशासी अभियंता आशीष कुमार ने बताया कि इस समय ट्रांसफाॅर्मरों के जलने की घटनाएं कम आ रही हैं। महीने में औसतन लगभग 150 ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। अप्रैल से जब बिजली की मांग बढ़ने लगेगी तो ट्रांसफाॅर्मरों के जलने की घटनाएं भी धीरे- धीरे बढ़ने लगेंगी।
विज्ञापन

गर्मी में अधिक ट्रांसफाॅर्मर डैमेज होते हैंं। इसे देखते हुए पहले ही दो महीने के लिए एक हजार एडवांस ट्रांसफॉर्मर वर्कशॉप में तैयार करके रख लिया गया है। अगले माह से अधिक ट्रांसफार्मर तैयार करने के लिए दो शिफ्टों में काम होगा।- आशीष कुुमार, एक्सईएन वर्कशॉॅप।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed