फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One static magistrate will be posted at each examination center

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात

Wed, 12 Oct 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
One static magistrate will be posted at each examination center
आजमगढ़। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती होगी। जिले में 51 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। 15 व 16 अक्तूबर को दो-दो पाली में पीईटी आयोजित होगी।
विज्ञापन

प्रथम पाली दिन में दस बजे से दोपहर 12 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक होगी। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बताया कि सभी 51 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, प्रति 3-4 परीक्षा केंद्रों पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

इसी के साथ ही विभिन्न अधिकारियों की ड्यूटी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के रूप में आरक्षित की गई है। इसके अलावा परीक्षा को सकुशल कराने के लिए 12 अक्तूबर शाम 4.30 बजे जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में नेहरू हाल के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया है। इसमें सभी सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा संबंधित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित होंगे। बैठक के बाद स्टेटिक मजिस्ट्रेट अपने-अपने केंद्र का भ्रमण करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed