फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One shot, one injured in transaction dispute

लेनदेन के विवाद में चली गोली, एक घायल

Tue, 09 Jun 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
One shot, one injured in transaction dispute
अहरौला। पैसे के लेनदेन को लेकर मंगलवार को अहरौला थाना क्षेत्र में लेदौरा बनरपुरा में थाना क्षेत्र के लेदौरा बनरपूरा गांव में गोली चल गई। इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। उसे उपचार के लिए उसे सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के लेदौरा बनरपुरा गांव के अमन विश्वकर्मा और आशीष निषाद मित्र थे। दोनों में पैसे का लेनदेन हुआ। आशीष ने अमन को पैसे दिए थे। आशीष द्वारा अमन से दिए गए पैसे का तकादा किया जा रहा था। लेकिन जब अमन ने आशीष का पैसा नहीं लौटाया तो दोनों के बीच दोस्ती रंजिश में तब्दील हो गई। मंगलवार की शाम लगभग चार बजे आशीष निषाद अमन के घर पहुंच कर कट्टे से फायर कर दिया। जिससे अमन विश्वकर्मा गोली लगने घायल हो गए। उसे उपचार के लिए सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया है। अमन विश्वकर्मा के परिवार वाले यह मान रहे हैं कि अमन ने आशीष निषाद से 1000 लिया था वही आशीष निषाद के परिवार वाले यह बता रहे हैं कि आशीष से अमन ने 5000 रुपये लिया था। जो कई बार तकादा करने के बाद भी पैसा नहीं देना चाहता था। गोली चलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। देर शाम तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed