फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One person died after being hit by a rotavator

Azamgarh News: रोटावेटर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Sun, 03 Aug 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
One person died after being hit by a rotavator
बिलरियागंज। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अकबरपुर गांव में शनिवार दोपहर खेत में ट्रैक्टर से जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

कप्तानगंज के रहने वाले ओमप्रकाश (50) पिछले कई वर्षों से बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मकान बनवाकर रह रहे थे। शनिवार की दोपहर ओमप्रकाश खेत की जुताई करने के लिए गए थे। वह ट्रैक्टर पर बैठे थे तभी ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ने पर चलते ट्रैक्टर से ही पीछे लगे रोटावेटर में गिर गए। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बिलरियागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। ग्रामीणों ने बताया कि ओमप्रकाश मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed