{"_id":"67801772d44f133edc0b0471","slug":"one-pathology-sealed-notice-issued-to-three-hospitals-and-one-pathology-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-125980-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: एक पैथोलॉजी सील, तीन अस्पतालों और एक पैथोलॉजी को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: एक पैथोलॉजी सील, तीन अस्पतालों और एक पैथोलॉजी को नोटिस जारी
विज्ञापन
आजमगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार एक अभियान चलाकर तीन अस्पतालों की जांच की। जांच में पाया गया कि कुछ अस्पताल बिना पंजीकरण के चल रहे थे। स्वास्थ्य विभाग ने इन अस्पतालों को नोटिस जारी कर दिया है और उन्हें तत्काल पंजीकरण कराने का निर्देश दिया है। साथ ही दो पैथोलॉजी की जांच की गई। इसमें एक को नोटिस जारी किया गया। वहीं, दूसरे को सीज कर दिया गया।
इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न अस्पतालों का निरीक्षण किया और उनके रिकॉर्ड की जांच की। टीम ने तान्या हड़डी चिकित्सालय रासेपुर, अमिना हास्पिटल मंदे, आशीर्वाद क्लीनिक खरिहानी की जांच की। जांच में दो अस्पताल अपंजीकृत पाए गए। वहीं आशीर्वाद क्लीनिक खरिहानी आयुष से पंजीकृत था लेकिन एलोपैथिक दवाएं रखी थी। इसे लेकर उसे नोटिस जारी की गइ।
टीम इसके बाद ईना पैथ लैब खरिहानी का निरीक्षण किया। यह अपंजीकृत पाया गया। जिसे नोटिस दिया गया। वहीं रिया पैथलॉजी शुंभी बाजार को बिना पंजीकरण के पाए जाने पर सीज कर दिया। एडिशनल सीएमओ डा. अरविंद चौधरी के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि बिना पंजीकरण के चलने वाले अस्पतालों को नोटिस जारी कर दिया गया है और उन्हें 15 दिनों के भीतर पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया है। अगर अस्पताल पंजीकरण नहीं कराते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।