आजमगढ़। बैंक मित्र से लूट करने वाले एक और आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को सुम्भी बाजार से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लूट के 1500 रुपये के साथ एक नाबालिग को पुलिस अभिरंक्षा में रखा गया है। पकड़ा गया अभियुक्त धनन्जय गिरी उर्फ बाबा मेंहनगर थाना क्षेत्र के बछवल गांव का निवासी है। वहीं पुलिस ने नाबालिग से लूट के 1500 रुपये के साथ सुबह 10 बजे सुम्भी बाजार से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान कर न्यायालय किया गया है।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के बछवल गांव निवासी प्रशांत पांडेय उर्फ राकू ने दो जून को शिकायत दर्ज कराई थी। प्रशांत ने बताया कि वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा सिंहपुर में बैंक मित्र है। जिसकी चक्रपानपुर बाजार में निधी पुस्तक भंडार के नाम से दुकान है। वह अपनी दुकान बंद करके एकौना-हैदराबाद (सिसवा) रोड से घर जा रहा था कि रास्ते में ही तीन बदमाशों ने उसे रोका और असलहा सटाकर मोबाइल, गाड़ी की चाभी व बैग छिन लिए। जिसमें करीब तीन लाख रुपये नकद, दो डिवाइस मशीन, एक एटीएम डिवाइस रजिस्टर, ड्रेस और बैंक के कुछ कागजात थे। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। बृहस्पतिवार को जहानागंज थाने की पुलिस को जरिए मुखबीर सूचना मिली कि दो जून को एकौना-हैदराबाद रास्ते पर हुई लूट की घटना में शामिल बदमाश बाइक से डीहा से चक्रपानपुर की तरफ आ रहे और किसी घटना को अंजाम देने कि फिराक में हैं।