फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One made a second marriage, the other beat up the first and kicked her out of the house

आजमगढ़: एक तो रचाई दूसरी शादी, दूसरा पहली को मारपीट घर से निकाला

Fri, 17 Feb 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
One made a second marriage, the other beat up the first and kicked her out of the house
दो बच्चियों के पिता ने अपनी पहली पत्नी के होते हुए दूसरी शादी कर ली। जब पहली पत्नी को इस बात की जानकारी हुई तो उसने विरोध किया। इस पर पति व ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पति के दूसरे व्याह से परेशान पहली पत्नी ने थाने में तहरीर दिया है। जिसके आधार पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना क्षेत्र के देवरा पट्टी गांव निवासिनी मंजू पुत्री स्वर्गीय चंद्रिका यादव की शादी 10 साल पूर्व बिलरियागंज थाना के देवरिया जब्ती माफी गांव निवासी रामसेवक पुत्र कांता यादव के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। लड़की पक्ष की तरफ से सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था। शादी के कुछ वर्ष बाद ही पति व उसके परिवार वाले दहेज को लेकर मंजू को प्रताड़ित करने लगे। इस बीच मंजू दो पुत्रियों आराधना (5) व आस्था (4) की मां भी बन गई। ससुराल में आए दिन विवाद के कारण वह बीमार हो गई और इलाज के लिए अपने मायके अतरौलिया चली आई। कुछ दिन के बाद उसे जानकारी हुई कि बीते 9 फरवरी 2023 को चोरी-छिपे उसके पति रामसेवक पुत्र कांता ने दूसरी शादी रचा ली। इस बावत जब पीड़िता ससुराल पहुंची तो सास धनावती, जेठ राम विचार, राम विनय आदि लोगों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं उसे घर से भी भगा दिया गया। पति के दूसरे विवाह से परेशान पीड़िता मंजू ने बिलरियागंज थाने पर पहुंच कर आपबीती बताया और पति व ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed