फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One lakh rupees and four boxes of beer stolen

पहले पी 17 बोतल बीयर फिर रुपये और बीयर किया पार

Thu, 05 Mar 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees and four boxes of beer stolen
मेहनाजपुर। स्थानीय बाजार में स्थित बीयर की दुकान का ताला तोड़कर चोर बुधवार की रात तीन दिन बिक्री का एक लाख रुपये और चार पेटी बीयर चुरा ले गए। बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही। मेहनाजपुर के रहने वाले संजय सिंह का बाजार में बीयर की दुकान है। बुधवार की रात सेल्समैन दुकान बंद कर घर चला गया। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर दुकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे। तीन दिन का रखा हुआ एक लाख रुपये नगद और चार पेटी बीयर चुरा ले गए। प्रभारी निरीक्षक मेहनाजपुर राजेश सिंह ने बताया कि चोर अंदर बैठकर 17 बोतल बीयर पीए हैं। इसके बाद चोरी की घटना को अंजाम दिए हैं। चोरों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

वहीं तहबरपुर थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को नैपुरा गांव में स्थित पंचायत भवन में छिपाकर रखा गया चोरी का दो पंपिंग सेट इंजन बरामद किया जिसे चोरों ने छिपाकर रखा हुआ था। तहबरपुर थाने पर तैनात दरोगा उमेश चंद्र यादव ने बताया कि थाने में दो लोगों ने पंपिंग सेट ईंजन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस चोर और सामान की तलाश में जुटी थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पंचायत भवन नैपुरा में छिपाकर रखा गया दो पंपिंग सेट इंजन को बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed