फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One lakh prize money criminal surrendered in Mau court dodged four STF teams preparations for remand

UP: एक लाख के इनामी ने मऊ कोर्ट में किया सरेंडर, चुनाव में हत्या का है आरोपी; STF और पुलिस को दिया चकमा

Wed, 11 Jun 2025 06:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Jun 2025 06:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में बीते 28 मार्च को चुनाव लड़ने को लेकर पीट-पीट कर हत्या के मामले के मुख्य आरोपी ने बुधवार को मऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसटीएफ और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
One lakh prize money criminal surrendered in Mau court dodged four STF teams preparations for remand
एसटीएफ को बदमाश ने दिया चकमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरहन गांव में हुए प्रॉपर्टी डीलर अश्विनी चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी और एक लाख रुपये के इनामी मैकू यादव उर्फ रामचंद्र यादव ने पुलिस और एसटीएफ की चार टीमों को चकमा देकर सोमवार को मऊ के सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। अब पुलिस उसे कोर्ट से रिमांड में लेने की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन


बता दें कि 28 मार्च को चुनाव लड़ने को लेकर हुए विवाद में अश्विनी चौहान की उसके दोस्तों ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मृतक की मां शिवकुमारी की तहरीर पर 3 अप्रैल को मैकू यादव और गौरव सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान शिवम यादव, अनुराग यादव, आकाश यादव, विकास यादव, आशीष यादव, अमित यादव, सरफुद्दीन, सौरव उर्फ करिया और दो अज्ञात लोगों के नाम भी प्रकाश में आए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इस हत्याकांड को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़ते हुए मैकू यादव की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ सहित चार टीमों को लगाया था। गौरव और शिवम यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि सरफुद्दीन और सौरव को 20 अप्रैल को मुठभेड़ में पकड़ा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस करेगी कार्रवाई

इसके बावजूद मुख्य आरोपी मैकू पुलिस की पकड़ से दूर रहा। हाल ही में इस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इनाम घोषित होने के बाद पुलिस उसे पकड़ती उससे पहले उसने मऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

इस संबंध में जीयनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब सरेंडर के पीछे की रणनीति और आरोपी के संभावित सहयोगियों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed