{"_id":"5eef94438ebc3e42b050fa4f","slug":"one-lakh-not-found-in-dowry-then-wife-got-three-divorces-azamgarh-news-vns531348518","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एक साल पहले की लव मैरिज, जब दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एक साल पहले की लव मैरिज, जब दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया तीन तलाक
Sun, 21 Jun 2020 10:39 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो।
- फोटो : PTI
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी है, और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, नगद व जेवरात न मिलने पर एक युवक ने तीन दिन पहले ससुराल जाकर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने इस मामले में जीयनपुर कोतवाली में पति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
जौनपुर जिले के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौशहरा मुहल्ला निवासी खुर्शीदा पुत्री रहमतुल्लाह का विवाह सात जून 2019 को जौनपुर जिले के खेतासराय के शाहगढ़ गोसड़ी गांव निवासी अफरोज से हुआ था। यह शादी प्रेम विवाह थी। जिसके चलते दहेज में अफरोज को कुछ नहीं मिला था।
विज्ञापन
शादी के बाद खुर्शीदा ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि उसके पति को मिर्गी की बीमारी है। वहीं शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये व 50 हजार के जेवरात की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। एक महीने पहले खुर्शीदा की मां उससे मिलने के लिए उसकी ससुराल आई, जहां ससुराल वालों ने सादा स्टांप पर उसके व उसकी मां के हस्ताक्षर करा लिए।
इसके बाद उसे मां के साथ मायके भेज दिया। वह मायके में ही रह रही थी। तीन दिन पहले पति अफरोज खुर्शीदा से मिलने पहुंचा और एक बार फिर दहेज की मांग करने लगा। इसके पूरा न होने पर उसने तीन तलाक दे दिया और वापस चला गया। खुर्शिदा ने जीयनपुर कोतवाली में पति के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल गजानंद चौबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पति के खिलाफ मुकदमा संबंधित धाराओं में पंजीकृत कर लिया गया है।