फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One lakh cash and nine boxes of liquor stolen from two liquor shops

शराब की दो दुकानों से एक लाख नगद और नौ पेटी शराब चोरी

Wed, 20 May 2020 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
One lakh cash and nine boxes of liquor stolen from two liquor shops
कप्तानगंज में पीड़िता अपने घर में बिखरे सामान और क्षतिग्रस्त खिड़की दिखती वृद्ध महिला। - फोटो : AZAMGARH
मेहनाजपुर/कटानी बाजार । स्थानीय बाजार में मंगलवार की रात चोर शराब की दो दुकानों का ताला तोड़कर एक लाख रुपये नकदी के साथ नौ पेटी शराब उठा ले गए। गैस एजेंसी समेत तीन अन्य दुकानों को भी निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। बाजार में चोरी की घटना से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। बुधवार को पीड़ित चोरी गये सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार पश्चिम गांव के अरविद सिंह की मेहनाजपुर बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान है। मंगलवार की रात चोर दुकान का ताला तोड़कर वहां रखे 95 हजार रुपये नगद, सात पेटी अंग्रेजी शराब उठा ले गए। चोरों ने बगल के बीयर की दुकान का भी ताला तोड़कर चार हजार रुपये नगद और दो पेटी बीयर उठा ले गए। दोनों दुकानों के अलावा कल्लू सेठ के सराफा, किशोरी के किराना की दुकान एवं एक गैस एजेंसी का भी ताला तोड़ दिए, लेकिन चोरी करने में असफल रहे। चोरों ने गैस एजेंसी के सामने लगे सीसीटीवी कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित दुकानदारों ने मेहनाजपुर थाने में तहरीर दी, लेकिन जांच के बहाने घटना को टाल गई। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने कहा कि घटना की जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं कटानी बाजार महाराजगंज थाना क्षेत्र के सरदहा बाजार में स्थित एक किराने की दुकान का ताला तोड़ कर चोर आठ हजार रूपये नकद व टार्च चुरा ले गये। बुधवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित सतीश बर्नवाल पुत्र स्वर्गीय सुभाष बर्नवाल है। वह सरदहा बाजार के भीमबर रोड पर किराने की दुकान किया है। परिवार दूसरे मकान में बाजार के अंदर रहता है। मंगलवार की शाम सात बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चला गया। रात में किसी समय चोर उसकी दुकान का ताला तोड़कर काउंटर में रखी गयी नगदी पर हाथ साफ कर दिया। बुधवार की सुबह दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। चोर उसकी दुकान से आठ हजार नगद और टार्च चुरा ले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed