फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One kilometer long jam in Chhatwara,

Azamgarh News: छतवारा में लगा एक किमी लंबा जाम, दो घंटे फंसी रहीं एंबुलेंस

Sun, 10 Aug 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
One kilometer long jam in Chhatwara,
जाम - फोटो : संवाद
चक्रपानपुर। छतवारा चौराहे पर भारी भीड़ और दोपहिया वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही से लगभग एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। बारिश ने स्थिति और खराब कर दी, जिससे दो एंबुलेंस समेत कई वाहन दो घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन

जाम में फंसे सालीम ने बताया कि पुलिस भी जाम को नियंत्रित करने में लाचार दिखी। बारिश ने और समस्या बढ़ा दिया था। इस जाम में दो एंबुलेंस दो घंटे से अधिक समय तक फंसी रही, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को गंभीर असुविधा का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया, एम्बुलेंस को देखकर भी लोग रास्ता नहीं दे रहे थे। पुलिस ने काफी मशक्त और जनता के सहयोग से जाम को हटवाया। बाजार निवासी मंगला चौबे ने बताया कि आए दिन छतवारा चौराहे पर जाम की स्थिति बन जाती। चौराहे पर घंटों तक जाम लगा रहता है। पुलिस के नहीं रहने से स्थिति और खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed