{"_id":"63407c22cc1c226d915273fb","slug":"one-killed-four-injured-in-separate-road-accidents-azamgarh-news-vns6778705119","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
बलरामपुर। अलग-अलग क्षेत्र में हुए तीन सड़क दुर्घटनाओं में एक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
सिधारी थाना क्षेत्र इटौरा गांव निवासी 26 वर्षीय विजय यादव बृहस्पतिवार की रात गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव निवासी अपने रिश्तेदार 22 वर्षीय सचिव के साथ बाइक से चक्रपानपुर मेला देखने जा रहा था। रात करीब दस बजे टीलूगंज में बाइक से टक्कर हो गई। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर विजय को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
इसी प्रकार अंबेडकर नगर के जैदपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी 50 वर्षीय राधेश्याम अपनी 22 वर्षीय पुत्री करिश्मा के साथ दवा लेने अहरौला आ रहे थे। असलाई रोड अहरौला के पास चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बृहस्पतिवार की शाम को अतरौलिया थाना क्षेत्र पंडोली गांव निवासी 21 वर्षीय अभिषेक बाइक से बूढ़नपुर गया था। घर जाते समय करीब दो बजे बूढ़नपुर सब्जी मंडी के पास बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।