फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One killed, another injured after being hit by unknown vehicle

अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक की मौत, दूसरा घायल

Tue, 30 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
One killed, another injured after being hit by unknown vehicle
अंबारी। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के फदगुदिया गांव के पास रविवार की रात वैवाहिक समारोह में शामिल होकर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पीछे बैठे उसके फूफा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रफीपुर गांव निवासी हिमांशु उर्फ सोनू (25) रविवार को बाइक से अंबारी बाजार में अपने किसी रिश्तेदार के वैवाहिक समारोह में शामिल होने गया था। उसके साथ फूफा संदीप कुमार (32) निवासी गोसाई की बाजार भी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। वैवाहिक समारोह में शामिल होने के बाद दोनों देर रात एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। अभी वे फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के फदगुददिया गांव के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में हिमांशु की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे फूफा संदीप गंभीररुप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही फूलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया वहीं घायल को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया। हिमांशु दो भाईयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed