फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One gets pleasure from listening to Shiv Mahapuran.

Azamgarh News: शिव महापुराण सुनने से मिलता है आनंद

Thu, 31 Aug 2023 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Aug 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
One gets pleasure from listening to Shiv Mahapuran.
सिधारी स्थित श्री गौरी शंकर मंदिर में चल रहे शिव महापुराण कथा का बुधवार को हवन पूजन के साथ समापन हुआ। बद्रीनाथ धाम से पधारे कथावाचक ने शिव महापुराण कथा की महत्ता बताई। हर-हर महादेव के जयकारों से कथास्थल गूंजता रहा। उधर, शाम को आयोजित भंडारे में हजारों लोेगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

कथा का रसपान कराते हुए बद्रीनाथ धाम से आए कथावाचक अजय भारद्वाज पेनोली ने शिव महिमा का वर्णन किया। कहा कि शिव महापुराण की कथा मानव जाति को सुख समृद्धि का आनंद देने वाली है। भगवान शिव कल्याण और सुख के मूल स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि महापुराण सुनने मात्र से ही वंश में वृद्धि होती है। महापुराण कल्प वृक्ष के समान है, जो इसे जिस कामना के साथ सुनता, वह कामना पूरी होती है। शिव जब अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं तो वह उसे सब कुछ प्रदान कर देते हैं। उन्हें प्रसन्न करने के लिए किसी बड़े प्रयास की जरूरत नहीं है। वह तो केवल सच्ची श्रद्धा और भक्ति के अधीन है।
विज्ञापन

इस दौरान लगे हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हवन पूजन के साथ कथा के विश्राम के बाद दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा देर शाम तक चलता रहा। इस अवसर पर कुसुम लता सिंह, अविनाश सिंह, प्रकृति, पन्नू, रोबिन, विश्वजीत, अमरजीत नायक, नीतू, राजू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed