फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One ends, civil court comes in other containment zone, will remain closed

एक खत्म हुआ तो दूसरे कंटेनमेंट जोन में आ गया दीवानी न्यायालय, अभी रहेगा बंद

Tue, 28 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
One ends, civil court comes in other containment zone, will remain closed
आजमगढ़। पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन के आसपास के क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन होने से दीवानी न्यायालय को बंद कर दिया गया था। इस कंटेनमेंट जोन को तो खत्म कर दिया लेकिन दीवानी न्यायालय अब रोडवेज पर बने कंटेनमेंट जोन की जद में आ गया है। अभी दीवानी न्यायालय को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन

मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि जनपद न्यायालय परिसर कंटेनमेंट जोन में रहने के दौरान बंद रहेगा। इस अवधि में मूल व विशेष क्षेत्राधिकार वाले न्यायालयों के न्यायाधीश जनपद न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, सिविल जज (प्रवर खंड) और सिविल जज (अवर खंड) अपने आवासीय कार्यालयों से आनलाइन सुनवाई करेंगे। अधिवक्ता भी आनलाइन न्यायालयों को संबोधित करेंगे। सुनवाई के विए आवेदन जनपद न्यायालय की डेडीकेटेड ई-मेल आईडी पर प्राप्त किए जाएंगे। जमानत, अग्रिम जमानत व त्वरित प्रकृति के फौजदारी व दीवानी आवेदन, विचाराधीन बन्दी संबंधी न्यायिक कार्य, रिमाण्ड और जनपद न्यायाधीश के विचारानुसार ऐसी सुनवाई योग्य मामलों में सुनवाई होगी। अन्य प्रकरणों में सामान्य तिथियां तय होंगी। विस्तृत विवरण जनपद न्यायालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed