फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One dead in three separate road accidents,

Azamgarh News: अलग-अलग तीन सड़क हादसे में एक की मौत, दो घायल

Fri, 20 Oct 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
One dead in three separate road accidents,
बलरामपुर। तीन अलग-अलग सड़क हादसों में एक की जहां मौत हो गई वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।अंबेडकर नगर जनपद के कटका थाना क्षेत्र के नेवरी गांव निवासी पांच वर्षीय मोहम्मद जैद पुत्र मो. आमिश बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे घर के सामने मैदान में शौच कर घर आ रहा था। तभी तेज रेफ्तार से आ रही पिकअप की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे अतरौलिया स्थित 100 शैया अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने बालक को मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप वाहन को पकड़ लिया है। वहीं चालक मौके से फरार हो गया। इसी प्रकार कंधरापुर थाना क्षेत्र के धरसन गांव निवासी 30 वर्षीय रामविजय पुत्र रामलखन पासवान बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे बाइक से कप्तानगंज जा रहे थे। मंदुरी एयरपोर्ट के पास पहुंचे ही थे कि सामने अचानक कुत्ता आ गया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मऊ जनपद के घोसी थाना क्षेत्र के चकवर बोझी गांव निवासी 22 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र घीरा प्रसाद शुक्रवार की दोपहर एक बजे बाइक से जिला मुख्यालय आ रहे थे। जैसे ही वह सठियांव बाजार पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed