फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One cattle smuggler injured in encounter, three abscond

Azamgarh News: मुठभेड़ में एक पशु तस्कर घायल, तीन हुए फरार

Fri, 29 Mar 2024 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
One cattle smuggler injured in encounter, three abscond
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहांपुर स्थित इंटर काॅलेज के समीप बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े बारह बजे पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। तीन आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस के मुताबिक घायल बदमाश जिला अस्पताल में भर्ती है। फरार बदमाशों की तलाश की जा रही है। बृहस्पतिवार की आधी रात मुखबिर से फूलपुर कोतवाली प्रभारी शशिचंद्र चौधरी को सूचना मिली कि खानजहांपुर गांव के पास पशु तस्कर पिकअप वाहन पर गोवंश को लाद रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने पशु तस्करों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही पशु तस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस के जवानों ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक पशु तस्कर के दाहिने पैर में गोली लग गई। तीन पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल पशु तस्कर को हिरासत में ले लिया। मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एक पिकअप वाहन, चार गोवंश, एक तमंचा, दो खोखे और तीन कारतूस बरामद किया। घायल पशु तस्कर की पहचान अबू तालिब उर्फ तालिब निवासी ग्राम बखरा थाना सरायमीर के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान अबू तालिब ने बताया कि मौके से फरार हुए तीनों पशु तस्कर अहरौला क्षेत्र के पीठापुर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक घायल अबू तालिब के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed