{"_id":"5faa9c228ebc3e9bf3042628","slug":"one-arrested-for-nuisance-in-pradhan-murder-case-in-azamgarh-four-declared-absconding-azamgarh-news-vns557603158","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान हत्याकांड में उपद्रव करने वाला एक गिरफ्तार, चार फरार घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान हत्याकांड में उपद्रव करने वाला एक गिरफ्तार, चार फरार घोषित
विज्ञापन
आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव के प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या के बाद हुए उपद्रव में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल चिह्नित पांच आरोपियों में पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चार अन्य को फरार घोषित कर दिया है।
बांसगांव ग्राम के प्रधान सत्यमेव जयते उर्फ पप्पू राम की 14 अगस्त को बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। प्रधान की हत्या के बाद जबरदस्त आक्रोश फैला था। ग्रामीण व परिजन सड़क पर उतर आए थे। घंटों पुलिस व पब्लिक के बीच गुरिल्ला युद्ध हुआ था। बोगरिया चौकी पर आगजनी भी की गई थी। इसके बाद 20 अगस्त को भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष संतोष सिंहानिया व जिला सचिव धर्मवीर भरती के नेेतृत्व में पांच से छह सौ लोगों ने उपद्रव किया था। पुलिस टीम पर पथराव व फायरिंग भी की गई थी। इसमें पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज किया गया था। अब पुलिस ने इन मुकदमों में कार्रवाई शुरू कर दी है। विवेचना के दौरान भुवालपुर गांव निवासी गौतम कुमार का नाम सामने आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गौतम कुमार को मंगलवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं चार अन्य आरोपियों संतोष कुमार सिंहानिया निवासी सिंहपुर थाना मेंहनगर, धर्मवीर भारती निवासी सिसड़ी थाना मेंहनगर, अंगद भारतीय निवासी मुसवा थाना तरवां और पंकज निवासी रस्तीपुर थाना तरवां को फरार घोषित करते हुए तलाश शुरू कर दी है।
अभी मुख्य आरोपी सूर्यांश चल रहा है फरार
प्रधान हत्याकांड में चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। तीन हत्यारोपियों को पुलिस जेल भेज चुकी है। वहीं मुख्य आरोपी सूर्यांश अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। जबकि हत्याकांड को हुए तीन माह होने को हैं। मुख्य आरोपी पर एसपी ने 25 तो डीआईजी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया है।