फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   One and a half quintal of sweets and two quintal of khoya destroyed

Azamgarh News: डेढ़ क्विंटल मिठाई और दो क्विंटल खाेवा कराया नष्ट

Sat, 26 Oct 2024 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
One and a half quintal of sweets and two quintal of khoya destroyed
आजमगढ़। दीपावली, गोवर्धन पूजा आदि को देखत हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने जिले में शुक्रवार को कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई दुकानों से 11 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए। साथ ही टीम द्वारा 15 क्विंटल डोडा बर्फी, 25 क्विंटल मिल्क केक, दस क्विंटल पेड़ा, डेढ़ क्विंटल खोवा की मिठाई एवं दो क्विंटल खोवा नष्ट कराया गया।
विज्ञापन

जिले में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थ विशेषकर खोया, दूध, नमकीन, ड्राई फ्रूट, खाद्य तेल पदार्थाें में मिलावट रोकने के लिए गठित टीम ने शुक्रवार को रोडवेज बस स्टैंड सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में छापा मारा। इस दौरान एक रोडवेज बस स्टैंड से एक मिठाई का नमूना संग्रहित किया गया और डेढ़ क्विंटल खोवा की मिठाई की 45 हजार की नष्ट कराई गई। साथ ही लावारिस मिले 60000 रुपये का दो क्विंटल खोवा भी नष्ट किया गया।
विज्ञापन

टीम द्वारा छतवारा स्थित एसएस हाउस मिठाई के प्रतिष्ठान पर छापामार कार्यवाही करते हुए बर्फी, डोडा बर्फी व कटा पिस्ता का नमूना लिया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि टीम द्वारा अब तक कुल 11 खाद्य पदार्थ के नमूने संग्रहित किए गए हैं। संकलित नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा गया है। छापेमारी दल में रजनीश कुमार, गोविंद यादव, कीर्ति आनंद, संजय कुमार तिवारी, सुचित प्रसाद, लालमणि यादव, शीत कुमार सिंह, अमर नाथ, बेबी सोनम आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed