फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Once the slaughter meghnad echoed Jai Shri Ram

मेघनाद का वध होते ही गूंज उठा जय श्रीराम

Thu, 22 Oct 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 22 Oct 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Once the slaughter meghnad echoed Jai Shri Ram
पुरानी कोतवाली के तत्वावधान में चल रही श्री रामलीला में मंगलवार की रात कलाकारों ने लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण और मेघनाथ वध का मंचन किया। कुंभकरण और मेघनाथ का वध होते ही लीलास्थल जयश्रीराम के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन


  मंगलवार की रात श्रीरामलीला मंचन में समुद्र पार करने से पूर्व भगवान श्रीराम भोले भंडारी की पूजा करने के लिए शिवलिंग की स्थापना करते हैं। वहीं युद्ध से पूर्व अंगद को श्रीराम को दूत बनाकर रावण के दरबार में भेजा जाता है। इस दौरान अंगद और रावण के बीच हुए संवाद की कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुति कर लोगों का मनमोह लिया।
विज्ञापन


लक्ष्मण शक्ति में मेघनाथ द्वारा लक्ष्मण को मूर्छित कर दिए जाने से श्रीराम की सेना में शोक की लहर दौड़ पड़ती है। बाद में हनुमान जी संजीविनी बूटी लाकर लक्ष्मण को नया जीवन प्रदान करते हैं। इसके बाद एक बार फिर भयंकर युद्ध शुरु होता है। जिसमें कुंभकरण और मेघनाथ मारे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान दर्शकों द्वारा लगाए गए जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठता है। मालटारी संवाददाता के अनुसार, आदर्श रामलीला समिति जीयनपुर में चल रही श्रीरामलीला में भी लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध की लीला का मंचन किया गया।


राम की भूमिका प्रमोद गुप्ता, लक्षमण की भूमिका प्रदीप गुप्ता, मेघनाथ की भूमिका जीतबहादुर लाल के अभिनय को दर्शकों ने सराहा। निर्देशन अतुल कुमार त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed