{"_id":"67f2a721c0f4f630d10a987a","slug":"once-he-used-to-catch-snakes-but-became-a-victim-himself-barber-dies-of-snakebite-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कभी पकड़ता था सांप खुद हुआ शिकार, सर्पदंश से नाई की मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कभी पकड़ता था सांप खुद हुआ शिकार, सर्पदंश से नाई की मौत, परिवार में छाया मातम
Sun, 06 Apr 2025 09:39 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 06 Apr 2025 09:39 PM IST
सार
सांप पकड़ने का काम करने वाले व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया। जानकारी के अनुसार उसने जब सांप को पकड़ा तभी सांप ने उसे काट लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते जहर शरीर में फैल गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
छतवारा बड़ा पूरा गांव में रविवार को एक दुखद घटना में 30 वर्षीय मोहम्मद राशिद पुत्र मोहम्मदज् जैश की सांप के काटने से मौत हो गई। राशिद, जो पेशे से नाई था, सांप पकड़ने का भी काम करता थे।
विज्ञापन
रविवार की दोपहर बेलइसा कॉलोनी में सांप पकड़ने गए राशिद को जहरीले सांप ने हाथ पर काट लिया।
जानकारी के अनुसार, राशिद को पहले भी कई बार सांप काट चुके थे और वह हर बार काटे गए स्थान को चीरकर खून निकालकर ठीक हो जाता था। लेकिन, इस बार जहर शरीर में तेजी से फैल गया, जिससे वह अचेत हो गया। परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए, लेकिन काफी समय बीत जाने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। राशिद दो पुत्रों का पिता था।
विज्ञापन