फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On Vasant Panchami, devotees took bath in the confluence of Tamsa Manjusha

Azamgarh News: वसंत पंचमी पर तमसा मंजूषा में संगम में श्रद्धालुओं ने किया स्नान

Mon, 03 Feb 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
On Vasant Panchami, devotees took bath in the confluence of Tamsa Manjusha
अहरौला। वसंत पंचमी के अवसर पर सोमवार को दुर्वासा धाम स्थित तमसा मंजूषा संगम में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान पुण्य किया। भगवान शिव के गर्भगृह में जलाभिषेक किया। श्रद्धालु महिलाओं के द्वारा कड़ाही चढ़ा कर मां सरस्वती व हरियाली देवी की पूजा भी की गई। दुर्वासा धाम मेला समिति के प्रेमचंद गोस्वामी व पुजारी श्रीराम गिरी ने बताया कि यहां भी लोग सुबह से ही संगम में स्नान कर पंचकोसी परिक्रमा कर रहे हैं। भगवान शिव व ऋषि दुर्वासा जी के मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह स्थल पौराणिक महत्व से संबंधित है। यहां माता अनसुइया व ऋषि अत्रि के पुत्र व भगवान शिव के अंशावतार ऋषि दुर्वासा ने अठ्ठासी हजार ऋषियों के साथ तपोस्थली बनाया। यहीं शिव लिंग में समाहित हो गए। यहां हर रोज दूरदराज से श्रद्धालु दर्शन को आते हैं।
विज्ञापन

विद्यादायनी की आराधना कर विद्यालयों में मनाई वसंत पंचमी

आजमगढ़। ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की आराधना का पावन पर्व वसंत पंचमी जिले में मनाया गया। स्कूल, कॉलेज और संगठनों की तरफ से हुए आयोजनों में मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने शुभ मुहूर्त में कलम और पुस्तकों के साथ विद्यादायिनी की अराधना की। वहीं कुछ कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ प्रदर्शनी आदि के आयोजन हुए।
विज्ञापन


इस क्रम में सुदीक्षा नई राह फाउंडेशन में अध्ययनरत बच्चों एवं सदस्यों ने मां सरस्वती की पूजा व आराधना कर वसंत पंचमी मनाई। संस्था की सचिव साक्षी पांडेय ने बच्चों को इस दिन के महत्व को बताया। मेंहनगर के जयनगर बाजार स्थित ग्राम समाज इंटर कॉलेज में वसंत पंचमी पर विज्ञान प्रदर्शनी लगी। शुभारंभ ग्राम समाज पीजी कॉलेज, जयस्थली के प्राचार्य डॉ. सदन राम ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सदन राम आदि मौजूद रहे। अंत में प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह, संजय पांडेय, जितेंद्र मौर्या, विनीत गुप्ता, शशांक सिंह आदि उपस्थित थे। बरदह क्षेत्र के जनसेवा इंटर कॉलेज, रामरती देवी इंटर कॉलेज, दिनेश जनसेवा इंटर कॉलेज अलीपुर भीरा सहित अन्य स्थानों पर सरस्वती पूजन किया। पल्हनी में महादेवी हायर सेकंडरी स्कूल में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना प्रबंधक डीपी मौर्य एवं प्रधानाचार्य रामनयन मौर्य की देखरेख में किया गया। बूढ़नपुर में केए सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मंगितपुर में सांस्कृतिक आयोजन हुए। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कोयलसा संतोष यादव, महाप्रधान प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने कार्यक्रमों को सराहा। अध्यक्षता किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष देवेश सिंह ने किया। अंत में प्रबंधक राणा रुद्र प्रताप सिंह और प्रधानाचार्या रंजना सिंह ने सभी का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed