{"_id":"606f45a98ebc3ee9744510bb","slug":"on-the-second-day-of-nomination-the-social-distancing-strips-azamgarh-news-vns5840709135","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन के दूसरे दिन भी उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन के दूसरे दिन भी उड़ी सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन कुछ विकास खंडों में नामांकन के लिए भीड़ देखने केे मिली। लेकिन यह भीड़ भी दोपहर तक ही रही दोपहर बाद काउंटर खाली ही नजर आए। नामांकन के लिए आए लोगों द्वारा जमकर सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई गई। बिना मास्क के ही लोग ब्लाक परिसर में घूमते नजर आए।
जहानागंज प्रतिनिधि के अनुसार नामांकन के दूसरे दिन ब्लॉक मुख्यालय पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रत्याशी समर्थकों के साथ आ रहे थे और गेट पर सुरक्षा व्यवस्था द्वारा चेक कर के अंदर किया जा रहा था। गेट के पास स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीम बैठाई गई थी जो कोविड-19 पर सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी। उसके बाद प्रत्याशी अपना नामांकन करने के लिए लाइन में लग जा रहा था। प्रत्याशियों का कहना था कि न्याय पंचायत द्वारा अलग-अलग टेबल बनाए गए हैं लेकिन एक ही टेबल पर ग्राम प्रधान बीडीसी और सदस्य सब का नामांकन किया जा रहा है जिसकी वजह से काफी समय लग रहा है।
ब्लाक परिसर से लेकर बाजार तक लोग बिना मास्क के ही घूमते नजर आए। सगड़ी प्रतिनिधि के अनुसार अजमतगढ़ ब्लाक में पंचायत चुनाव के लिए गुरुवार को पर्चा दाखिल करने के लिए पहले दिन की अपेक्षा कम भीड़ रही। कई काउंटरों पर दोपहर 1:30 बजे ही सन्नाटा फैल गया था।