फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On the ninth death anniversary, people bowed to the former MLA

नवीं पुण्यतिथि पर लोगों ने पूर्व विधायक को किया नमन

Wed, 20 Jul 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
On the ninth death anniversary, people bowed to the former MLA
लाटघाट। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू की 9वीं पुण्यतिथि मंगलवार को जीयनपुर स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज परिसर में मनाई गई। पूर्व विधायक वंदना सिंह सहित परिजनों ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि। बताते चलें कि 19 जुलाई 2013 को कस्बा जीयनपुर में आवास के सामने दिनदहाड़े गोली मारकर पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्या कर दी गई थी। उनके साथ ही भरत राय, संजय विश्वकर्मा, जितेंद्र गुप्ता और चंद्रभान चौबे की भी हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को आयोजित श्रद्घांजलि सभा में पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू, भरत राय, संजय विश्वकर्मा, जितेंद्र गुप्ता, चंद्रभान चौबे की प्रतिमा पर सैकड़ों लोगों ने पुष्प अर्पित किए और नम आंखों से श्रद्धांजलि दिया। श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर अपने नेता को याद किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य अखिलेश मिश्रा उर्फ गुड्डू, नरेंद्र सिंह पूर्व विधायक, राम दर्शन यादव पूर्व विधायक, घनश्याम पटेल, रानू सिंह प्रमुख, मनीष मिश्रा प्रमुख प्रतिनिधि, संतोष सिंह प्रमुख आदि लोगों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। पूर्व विधायक वंदना सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता बब्बन राय व संचालन नीरज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed