{"_id":"607b253e8ebc3ed38166d88f","slug":"on-the-last-day-of-the-election-campaign-the-candidates-put-on-the-strength-azamgarh-news-vns585549344","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत
विज्ञापन
जहानागंज (आजमगढ़)। सोमवार को होने वाले मतदान के लिए शनिवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। इस दौरान अंतिम दिन प्रत्याशियों ने जमकर पसीना बहाया। प्रत्याशियों ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। अपने चुनाव चिह्न से सजे मास्क और सैनिटाइजर का प्रत्याशियों ने मतदाताओं में वितरण किया।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए होने वाले मतदान में 19 तारीख को मतदान को लेकर चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जहानागंज ब्लॉक की 71 ग्राम सभाओं में प्रधान पद तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा दी। नए-नए तरीके से प्रत्याशियों ने वोटरों को लुभाने का प्रयास किया। कारोना महामारी को भी भुनाने में प्रत्याशी पीछे नहीं रहे। प्रत्याशी भी जानते हैं कि इस समय मास्क और सैनिटाइजर की सभी को जरूरत है। लोगों की इस जरूरत को समझते हुए उनके द्वारा मतदाताओं में अपने नाम और चुनाव चिह्न लिखे मास्क और सैनिटाइजर का भी वितरण किया गया।
आने वाली 19 तारीख को मतदान करने में मतदाताओं को कोई भी दिक्कत परेशानी ना हो इसका भी ध्यान प्रत्याशियों द्वारा रखा जा रहा है। आलम यह है कि कहीं सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग प्रत्याशी से लेकर वोटर भी नहीं कर रहे हैं और टोली बनाकर चुनाव प्रचार के लिए मोहल्ले मोहल्ले घूम कर एक दूसरे की दरवाजे पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा लोगों से मिलकर प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे हैं। लेकिन वह मतदाताओं को मास्क लगाने की सलाह जरूर दे रहे हैं।