फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   On the first day of Sawan, the devotees kept reaching the Shiva temples for darshan.

सावन के पहले दिन शिवमंदिरों में दर्शन को पहुंचते रहे भक्त

Sun, 25 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
On the first day of Sawan, the devotees kept reaching the Shiva temples for darshan.
सावन के पहले दिन शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में स्थित शिव मंदिरों में बाबा भोलेनाथ के दर्शन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विशेष पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देर शाम तक मंदिरों में भोले दर्शन का क्रम जारी रहा। इस दौरान जगह-जगह भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। वहीं आज सावन का पहला सोमवार है। शिवालयों में काफी भीड़ होगी। इसे देखते हुए तैयारी भी लगभग पूरी हो गई है।
विज्ञापन

रविवार से सावन मास शुरू हो गया। सावन का पहला दिन होने के कारण सुबह से ही नगर भंवरनाथ स्थित शिवमंदिर सहित रैदोपुर, रेलवे स्टेशन पर बऊरहवां बाबा के स्थान, ब्रह्मस्थान बैकुंठद्वार, सिविल लाइन में पंचदेव मंदिर, गौरीशंकर घाट, मातबरगंज में शंकर तिराहा पर भोले भंडारी के दर्शन को दिन भर भक्तों का आना-जाना लगा रहा। इसी क्रम में ग्रामीणांचल में महाराजगंज के भैरोबाबा स्थान पर, फूलपुर में महामंडलेश्वर, दुर्वासा धाम सहित रानी की सराय में अवंतिकापुरी में जिले के अन्य शिव मंदिरों में दर्शनों को भक्तों की भीड़ रही। दिन भर शहर के विभिन्न शिवालयों में हर-हर महादेव के जयकारे लगते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed