ओमप्रकाश राजभर बोले: डबल इंजन की सरकार ने दी महंगाई और बेराजगारी, सपा सरकार बनी तो बिना परीक्षा पुलिस व पीएसी में होगी भर्ती
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा गठबंधन की सरकार बनने पर हर गरीब का इलाज फ्री में होगा। पंद्रह सौ रुपये पेंशन देंगे। हर बेरोजगार को रोजगार देने का काम होगा। तीन सौ यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ में सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश में हर मोर्चे पर फेल है। इस सरकार ने जनता को महंगाई और बेरोजगारी दी। गैस सिलिंडर का दाम चार सौ से बढ़ा कर एक हजार रुपये कर दिया। सरसों तेल की कीमत दो सौ रुपये लीटर कर दी।
ओमप्रकाश रामपुर गांव में सोमवार को सपा, सुभासपा की संयुक्त जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर इस समय देश में कोई झूठा है तो वह नरेंद्र मोदी हैं। किसानों की आय दोगुनी करने और युवाओं को रोजगार देने की बात कह कर भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन होने जा रहा है। इस बार सपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। राजभर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। हर तरफ अपराधियों का बोलबाला है। इनके मंत्री के बेटे ने लखीमपुर में किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर कुचल दिया। मंत्री को पद से हटाया नहीं गया।