फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Omkar Cricket Academy won the match by six wickets

Azamgarh News: ओमकार क्रिकेट एकेडमी ने छह विकेट से जीता मैच

Wed, 22 Nov 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Omkar Cricket Academy won the match by six wickets
सुखदेव पहलवान स्टेडियम जिला स्तरीय जूनियर बालक क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही है। दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पांडेय ने किया।
विज्ञापन

पहला मैच पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल और ओमकार क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें पैराडाइज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 115 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में खेलने उतरी ओमकार क्रिकेट एकेडमी ने 13.2 ओवरों में छह विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। ओमकार क्रिकेट एकेडमी की तरफ से बल्लेबाजी में प्रियांशु ने 38 व अनिल यादव ने 44 रनों का योगदान दिया। दूसरा मैच गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी जीयनपुर और एशेज स्पोटर्स के बीच खेला गया, जिसमें गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी ने एशेज स्पोटर्स को छह विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। एशेज ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रनों का लक्ष्य दिया। सत्यम यादव 38 व वैभव यादव ने 19 रन का योगदान दिया। गुरुवार को पहला सेमीफाइनल मैच ओमकार क्रिकेट एकेडमी व गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी के बीच और दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम आजमगढ़ और डीसी रानी की सराय के बीच खेला जाएगा। इस मौके पर राघवेंद्र सिंह, युगांत उपाध्याय, कृति यादव, मो. इरफान, विष्णुलाल, भूपेंद्र वीर सिंह, करन श्रीवास्तव, अरविंद कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed