फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Olympic Sports Carnival to be inaugurated tomorrow, preparations complete

Azamgarh News: ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल का उद्घाटन कल, तैयारी हुई पूरी

Wed, 22 Apr 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Olympic Sports Carnival to be inaugurated tomorrow, preparations complete
जनपद में पहली बार आयोजित होने जा रहे प्रथम ओलंपिक स्पोर्ट्स कार्निवल की सफलता के लिए मंगलवार को सुखदेव पहलवान स्टेडियम में बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में आयोजन की रुपरेखा, समय-सारिणी और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के सचिव अजेंद्र राय और संयोजक दिनेश सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 अप्रैल को शाम 4:30 बजे किया जाएगा।
बैठक में निर्णय लिया गया कि बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रतियोगिताएं केवल प्रातःकालीन और सायंकालीन सत्र में आयोजित की जाएंगी। अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित खेल संगठनों को सक्रिय रूप से प्रयास करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रतियोगिता का सूत्र वाक्य खेल की शक्ति, आजमगढ़ की प्रगति तय किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सिराजुद्दीन अहमद ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए खेल विभाग पूरी तरह तैयार है और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संयोजक दिनेश सिंह, योगासन सचिव अशोक कुमार गुप्ता, बास्केटबॉल सचिव लक्ष्मण प्रसाद, स्केटिंग सचिव शिवम यदुवंशी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव मुजम्मिल खान, एथलेटिक्स से जुड़े अजय कुमार मौर्य (अंतरराष्ट्रीय धावक) उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed