फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old man riding a bicycle dies after being hit by an express train

Azamgarh News: एक्सप्रेस ट्रेन से कट कर साइकिल सवार वृद्ध की मौत

Wed, 11 Oct 2023 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Old man riding a bicycle dies after being hit by an express train
आजमगढ़। सिधारी थाना अंतर्गत सिधारी हॉल्ट स्टेशन के पास मंगलवार को दिन में लगभग ढाई बजे सरयू जमुना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सिधारी थाना पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक मेंहनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था और घटना के समय जिला मुख्यालय पर किसी मुकदमे की पैरवी कर वापस घर लौट रहा था।
विज्ञापन

सिधारी हॉल्ट स्टेशन पर मंगलवार को दिन में लगभग ढाई बजे साइकिल सवार वृद्ध सरयू जमुना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के पास से मिले कागजातों में उसके भाई का मोबाइल नंबर मिला। जिसके बाद मृतक की पहचान त्रिभुवन पांडेय (70) निवासी ग्राम नई थाना मेंहनगर के रूप में की गई। पुलिस ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि मृतक किसी मुकदमे की पैरवी करने के लिए जिला मुख्यालय आया था और वापस लौटते समय घटना हो गई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed