फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old man dies in road accident, youth injured

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, युवक घायल

Mon, 24 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Old man dies in road accident, youth injured
बरदह थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दो अलग-अलग हादसें में वृद्ध की जहां मौत हो गई तो वही एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजया जबकि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पहली घटना बरदह थाना क्षेत्र के मुक्तिपुर बाजार में हुई। महुजा नेवादा गांव निवासी 70 वर्षीय मेवा राजभर पुत्र जीत राजभर घर से दवा लेने के लिए मुक्तिपुर बाजार आया था। सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पांच पुत्रियों व दो पुत्रों के पिता बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं दूसरी घटना बरदह थाना क्षेत्र के दुबारा बाजार में हुई। चार पहिया की चपेट में आकर 35 वर्षीय हवलदार पुत्र जोखयी निवासी मवयी थाना खेतासराय जिला जौनपुर गंभीररुप से घायल हो गया। घटना के समय वह अपनी ससुराल बरदह थाना क्षेत्र के सोनहरा गांव से दुबारा बाजार किसी काम से आया था। पुलिस ने घायल को पीएचसी मार्टीनगंज भेज कर भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने जौनपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed