फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Old man dies due to uncontrolled car collision

अनियंत्रित कार की टक्कर से वृद्धा की मौत

Thu, 05 Dec 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Old man dies due to uncontrolled car collision
आजमगढ़। मेहनाजपुर थाने के तियरा गांव के पास गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित कार की टक्कर से वृद्ध महिला की मौत हो गई। जबकि अतरौलिया कस्बे में स्थित सिनेमा हाल के पास पुलिस की बोलेरो के धक्के से युवक घायल हो गया, तो निजामाबाद थाने के फरिहां क्रासिंग के पास बाइक ठेला से टकराने से युवक घायल हो गया। दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा। हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

मेहनाजपुर संवाददाता के मुताबिक मृत महिला सुभावती देवी (71) पत्नी बुझारत मौर्य मेहनाजपुर थाने के तियरा गांव की रहने वाली थी। वह गांव में सड़क पर गिरी लकड़ी उठा रही थी। तभी अनियंत्रित कार की टक्कर से उसकी मौत हो गई। इसीक्रम में अतरौलिया संवाददाता के मुताबिक नगर पंचायत अतरौलिया में स्थित सिनेमाहाल के पास सेनपुर गांव निवासी रामराज (40) पुत्र पूर्णमासी गुरुवार की शाम को पैदल जा रहे थे। तभी उधर से गुजरी अनियंत्रित डायल 112 की बोलेरो की टक्कर से वह घायल हो गया। रामराज को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराई। हालत गंभीर देख डाक्टर ने हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसीक्रम में रानी की सराय थाने के सिरसाल गांव निवासी ओबेदुल्ला (25) पुत्र अफसर अहमद गुरुवार की शाम को अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। निजामाबाद थाने के फरिहां रेलवे क्रासिंग के पास ट्रक को ओवरटेक करने के टक्कर में बाइक ठेला से टकरा गई। इसमें वह घायल हो गया। ओबेदुल्ला को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed