फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Officers will conduct regular inspection of council schools

परिषदीय विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करेंगे अधिकारी

Tue, 19 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Officers will conduct regular inspection of council schools
आजमगढ़। परिषदीय प्राथमिक शिक्षा की बदहाली और बदइंतजामी का हाल किसी से छिपा नहीं है। इस तस्वीर को बदलने के लिए बेसिक शिक्षा द्वारा लगातार नए दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने सुबह छह बजे से निरीक्षण कार्य के निर्देश दिए हैं। बताया कि वे सभी खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला समन्वयकों को अपने कार्यालय में बुलाकर प्रेरणा निरीक्षण एप के माध्यम से अधिक से अधिक स्कूलों का निरीक्षण कराएंगे। उन्होंने बताया कि निरीक्षण दूर के ब्लॉक व विद्यालयों में कराने के लिए कहा गया है। एक ही ब्लॉक में एक साथ सभी को भेजकर दो-दो विद्यालयों का निरीक्षण कराया जाएगा। इसमें स्कूल समय से खुलने, बच्चों के यूनिफार्म, शिक्षकों की उपस्थिति आदि की जांच शामिल है। इसके अलावा शिकायत के लिए राज्य स्तरीय विभाग का टोल फ्री नंबर 18001800666 का अधिक से अधिक अभिभावकों को प्रचार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed