फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Officers reached home of elders, known condition

बुजुर्गों के घर पहुंचे अधिकरी, जाना हाल

Thu, 23 Apr 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Officers reached home of elders, known condition
वृद्धा आश्रम में वृद्घ को सामान देते अपर आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार मिश्र। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कमिश्नर कनक त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को तीन मंडलीय अधिकारियों की टीम के माध्यम से मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण कराया। अपर आयुक्त (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र, संयुक्त कृषि निदेशक एसके सिंह और उप निदेशक समाज कल्याण सुरेश चन्द ने समाज कल्याण विभाग द्वारा वित्त पोषित एवं स्व. तपेश्वर राम कल्याण समिति सैदपुर मुहम्मदाबाद गोहना द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय आश्रम में कुल 56 संवासी पाए गए। इसमें 41 पुरुष और 15 महिलाएं थीं। अपर आयुक्त ने निर्देश दिया कि तत्काल सफाई कर्मंचारियों की संख्या बढ़ाकर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। संवासियों से स्वास्थ्य परीक्षण के बारे में पूछे जाने पर अवगत कराया गया कि लॉक डाउन के कारण चिकित्सक नहीं आ पा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एपी सिंह से संपर्क कर मेडिकल टीम को मौके पर बुलाया और मेडिकल परीक्षण कराया। डाइनिंग हाल में पंखे कम थे। प्रबंधक लछिराम प्रसाद को निर्देशित किया गया कि 2-3 पंखे और लगवाए जाएं। आश्रम में योग की भी व्यवस्था करें। निरीक्षण के समय स्व. तपेश्वर राम कल्याण समिति के प्रबंधक लछिराम प्रसाद, आश्रम के अधीक्षक धर्मदेव के साथ ही अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed