फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Obscene photo went viral on complaint of molestation

Azamgarh News: छेड़खानी की शिकायत पर अश्लील फोटो कर दिया वायरल

Sat, 02 Dec 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Obscene photo went viral on complaint of molestation
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता का अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बाबत पीड़िता ने जीयनपुर कोतवाली में एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित विवाहिता ने बताया है कि जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवापार गांव निवासी अरमान उर्फ माेनू प्राय: उसके मोबाइल पर कॉल कर गाली आदि देता है और गंदी-गंदी बात करता है। इसकी शिकायत पुलिस से करने पर उसने फोन कर धमकी दी कि अपनी शिकायत उठा लो नहीं तो तुम्हारी छवि धूमिल कर दूंगा। शिकायत न उठाने पर उसने उसकी फोटो को अश्लील भोजपुरी गाना के साथ लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके साथ ही फोन पर धमकी देता है कि उसके साथ यदि वह शारीरिक संबंध नहीं बनाती है तो वह और अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करेगा। पीड़ित की तहरीर के आधार पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed