{"_id":"573f58de4f1c1b427cac72e8","slug":"nursing-school-break-lock-hangs-on","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटेगा निजी अस्पताल स्कूल पर लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटेगा निजी अस्पताल स्कूल पर लटका ताला
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 21 May 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
स्कूल पर लटका ताला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन क्षेत्र में अवैध रूप से बने भवनों के प्रति आजमगढ़ विकास प्राधिकरण सख्त हो गया है। शुक्रवार को प्राधिकरण की सचिव ऋतु सुहास ने वन क्षेत्र में बने एक निजी अस्पताल भवन को ढहाने और बिना नक्शे के बने एक विद्यालय के भवन को सीज करने का आदेश जारी किया गया है।
प्राधिकरण की सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि सिधारी क्षेत्र स्थित विद्या हास्पिटल अवैध रूप से बनाया गया है। जबकि उक्त अस्पताल का नक्शा भी प्राधिकरण से स्वीकृत नहीं किया गया है। वर्ष 2014 में अस्पताल प्रबंधन को नोटिस जारी किया गया था लेकिन इसके बाद भी निर्माण कराया गया। इसके कारण ध्वस्तीकरण की यह कार्रवाई की गई है। वहीं, नगर के कोल बाजबहादुर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के भवन का निर्माण भी बिना मानचित्र पास हुए कराया गया है। विद्यालय प्रबंधक ने विकास प्राधिकरण में विद्यालय भवन के निर्माण के लिए नक्शा ही जमा नहीं कराया और 14 कमरों की बिल्डिंग तैयार कर ली गई। एक बार इस संबंध में प्रबंधक को नोटिस भी जारी हुआ।
तब प्रबंधक द्वारा कोर्ट में 250 रुपये जमाकर यह कहा गया कि अब वह विद्यालय का निर्माण नहीं करेगा लेकिन इसके बाद भी विद्यालय भवन बनवाया। इस कारण से विद्यालय को सीज करने का आदेश जारी किया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए एसडीएम सदर डा. एके सिंह ने शुक्रवार को विद्यालय भवन को सीज किया।
विज्ञापन
प्राधिकरण सचिव ऋतु सुहास ने बताया कि नगर के करतालपुर क्षेत्र स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल जो कृषि क्षेत्र में बना है, उसके निर्माण को रोकने का नोटिस जारी है। इसके बाद भी विद्यालय प्रबंधन द्वारा भवन निर्माण करने की शिकायत मिली थी। जांच के लिए भेजी गई टीम ने शिकायत को सही पाया। इनके खिलाफ नोटिस जारी कर पेनाल्टी लगाई जाएगी।