फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   nterlocking built six months ago could not withstand even a single rain

एक बारिश भी नहीं झेल सकी छह माह पूर्व निर्मित इंटरलाकिंग

Sun, 24 Jul 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
nterlocking built six months ago could not withstand even a single rain
मुबारकपुर। नपा क्षेत्र मुबारकपुर के मोहल्ला पुरा दुल्हन में नाली व इंटरलॉकिंग का कार्य छह माह पूर्व किया गया था। जो शक्रवार को हुई बारिश में ध्वस्त हो गया। जिसके चलते लोगों को अपने घरों को जाने में डर सताने लगा है। शनिवार को अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्त इंटरलॉकिंग का मुआयना किया। मुहल्ला पूरा दुल्हन में मुनीर हसन के मकान से मौलाना इरफान अब्बास के मकान तक नगरपालिका द्वारा लगभग 100 मीटर लंबी नाली व इंटरलॉकिंग का कार्य छह माह पूर्व कराया गया था। जो एक बरसात भी नहीं झेल सका और शुक्रवार को हुई बरसात में धराशाई हो गया। मौलाना इरफान अब्बास ने बताया कि नपा ठेकेदार द्वारा इंटरलाकिंग कार्य में मानक की अनदेखी कर बिना बुनियाद के ही इंटरलॉकिंग की दीवार तैयार कर व मिट्टी पाटकर इंटरलॉकिंग का कार्य किया गया था जो कि शक्रवार को देर रात हुई बारिश में ध्वस्त हो गयी। अब यह हाल है कि उक्त इंटरलॉकिंग के रास्ते निवास करने वाले लोगों को मुख्य रूप से रात के समय अपने घरों को जाने में गिरने का डर सताने लगा है। इस संबंध में नपा की अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि उक्त रास्ते के लिए पहले थोड़ी सी पुरानी दीवार बनी थी उसी पर पुन: निर्माण ठेकेदार द्वारा किया गया था। उक्त रास्ते के दोनों तरफ खुला हुआ प्लाट है। बारिश के चलते पानी के दबाव से इंटरलॉकिंग ध्वस्त हो गयी है सूचना पर मौके का जायजा लिया गया और संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर ध्वस्त इंटरलॉकिंग को पुन: बनाए जाने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed