{"_id":"5ec015c48ebc3e909a68616b","slug":"now-three-contention-zones-village-sealed-in-the-district-azamgarh-news-vns525243337","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में अब तीन कंटेमेंट जोन, गांव सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में अब तीन कंटेमेंट जोन, गांव सील
विज्ञापन
सरायमीर के टेउखर में ग्रामीणों को जानकारी देती पुलिस।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना संक्रमितों का ग्राफ बढ़ने के साथ ही जनपद में कंटेमेंट जोन में भी इजाफा हो गया है। अब तीन गांवों में कंटेंमेंट जोन हो गए हैं। यहां के सभी पहुंच मार्गों को सील कर पुलिस और होमगार्ड की तैनाती कर दी गई है। कंटेमेंट जोन में किसी को भी घर से बाहर निकलने की आजादी नहीं होगी। आवश्यक सेवाओं की डो टू डोर सप्लाई की जाएगी।
आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद मुबारकपुर के नयापुरा चकसिकठी पहले से ही कंटेमेंट जोन में अभी तक इसे समाप्त नहीं किया गया है। वहीं, लालगंज तहसील क्षेत्र के जियापुर दक्षिणी को मुंबई से आए व्यक्ति के संक्रमित मिलने पर इसके भी कंटेमेंट जोन घोषित कर गांव को सील कर दिया गया था। गांव के सर्वे का कार्य भी शनिवार को पूरा हो गया है। जहानागंज के नेतपुर में कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत के बाद इस गांव को भी कंटेमेंट जोन बनाकर गांव को सील कर दिया गया है। यहां कान्टैक्ट ट्रेसिंग, चिकित्साधिकारी द्वारा रिस्क निर्धारण के आधार पर व्यक्तियों को होम एवं इन्स्टीच्यूशनल क्वारंटीन किया जाना, ट्रैवेल हिस्ट्री की जांच, हाउस टू हाउस सर्विलांस के उपाय करने होंगे। कंटेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जाएगी तथा कड़े नियंत्रण लागू किए जाएंगे। वहीं मार्टीनगंज तहसील के सरायमीर थाने के टेउखर में दिल्ली से आए व्यक्ति के संक्रमित मिलने के बाद गांव को सैनिटाइज करा दिया गया है। चूंकि वो घर नहीं गया था, इसलिए वहां कंटेमेंट जोन नहीं बनाया गया है।
70 क्लोज कांटैक्ट की सैंपलिंग
जहानांगज के नेतपुर में कोरोना संक्रमण से मृत व्यक्ति के आठ क्लोज कांटैक्ट की सैंपलिंग की गई है। वहीं, मुंबई से आए व्यक्ति के संक्रमित मिलने पर जियापुर और इससे सटे बहलोलपुर में 45 लोगों की सैंपलिंग की गई है। टेउखर में दिल्ली से आए व्यक्ति के संक्रमित मिलने पर उसके साथ प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन रहे तीन लोग, एक बेटे और उसके परिवार के 12 लोगों की सैंपलिंग की गई है। शुक्रवार देर रात दिल्ली से आए महारांगज निवासी संक्रमित व्यक्ति के भाई की सैंपलिंग की गई है।