फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now there will be relief, OPD will start from today at CHC

अब मिलेगी राहत, सीएचसी पर आज से शुरू होगी ओपीडी

Thu, 03 Jun 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Now there will be relief, OPD will start from today at CHC
जिले की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार से ओपीडी की शुरूआत होगी। शासन से निर्देश मिलने के बाद स्वास्थ्य महकमा बृहस्पतिवार को ओपीडी को शुरू करने की कवायद में जुटा रहा। सीएचसी पर डॉक्टर बैठेंगे और मरीजों का इलाज करेंगे। इतना ही नहीं आज से जिला अस्पताल में सर्जरी कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर जब तेज होने लगी तो शासन ने पूरे प्रदेेश के सरकारी अस्पतालों की ओपीडी सेवा को अप्रैल माह में बंद कर दिया। जिला अस्पतालो को जहां नॉन कोविड अस्पताल में तब्दील कर दिया गया तो वहीं सामुुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को जांच व टीकाकरण केंद्र बना दिया गया था। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बंद होने से मरीजों को दुश्वारियों का सामाना करना पड़ रहा था। वर्तमान में कोरोना संक्रमण काफी हद तक नियंत्रित हो चुका है। ऐसे में सरकार ने शुक्रवार से सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की ओपीडी और सर्जरी कार्य भी शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

बनाए जाएंगे फीवर क्लीनिक व फ्लू कार्नर
आजमगढ़। सीएमओ डॉ.एके मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुरूप जिले के सभी 27 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुक्रवार से ओपीडी की शुरूआत हो जाएगी। मरीजों को डॉक्टर देंखेगे भी और जरूरत पड़ने पर भर्ती भी करेंगे। इतना ही नहीं सभी अधीक्षकों को शासन के निर्देशानुसार फीवर क्लीनिक व फ्लू कार्नर स्थापित करने का भी निर्देश दिया गया है। कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को इन्हीं फीवर क्लीनिक व फ्लू कार्नर पर डॉक्टरों की टीम देखेगी। लक्षण युक्त मरीजों का यहां कोरोना टेस्ट भी एंटीजेन व ट्रूनॉट के द्वारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में शुरू होगी सर्किल ओपीडी
आजमगढ़। शासन के निर्देश के अनुरूप शुक्रवार से जिला अस्पताल में भी सर्किल ओपीडी की शुरूआत हो जाएगी। आपरेशन के पहले रोगियो की कोरोना जांच करायी जाएगी। इतना ही नहीं पूर्व के निर्देशों के अनुरूप जिला अस्पताल में पोस्ट कोविड केयर सेंटर भी संचालित होते रहेंगे। एसआईसी डॉ. एके सिंह ने बताया कि कोरोना काल में भी अस्पताल में इमरजेंसी में आने वाले मरीजों की सर्जरी होती रही है। मरीजों की जरूरत के अनुरूप उन्हें आपरेशन आदि की सुविधा उपलब्ध करायी गई है। अब शासन के आदेश के अनुरूप सर्जिकल ओपीडी भी शुक्रवार से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed