फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now there will be 1200 hours of educational schools

Azamgarh News: माध्यमिक विद्यालयों में अब 1200 घंटों का होगा शैक्षिक कार्य

Fri, 24 May 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Now there will be 1200 hours of educational schools
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक कार्य में बढ़ोतरी की है। अब एक वर्ष में 1200 घंटे का शैक्षिक कार्य होगा। बता दें कि इससे पहले 1100 घंटे की पढ़ाई कराई जाती थी। परिषद ने 100 घंटे शैक्षिक कार्य में बढ़ोतरी की है। इसके चलते विद्यालय अब 220 दिन अवश्य खोले जाएंगे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र जारी कर इस संबंध में दिशा निर्देश दिए है। एक वर्ष में विद्यालय कम से कम 220 कार्य दिवस में खुला रहेगा। इसमें पढ़ाई के साथ-साथ परीक्षा के कार्य भी शामिल हैं। प्रतिदिन स्कूल में कम से कम छह घंटे की पढ़ाई अनिवार्य की गई है। इसमें प्रार्थना सभा एवं मध्यावकाश का समय भी शामिल होगा। स्कूल में 40-40 मिनट की आठ कक्षाएं चलाई जाएंगी। बीच में 25 मिनट का मध्यावकाश होगा। यदि किसी कारणवश विद्यालय बंद किया जाता है तो अवशेष घंटों की पूर्ति आगे विद्यालय खुलने की अवधि में घंटों की सीमा बढ़ाकर पूरा करने के निर्देश है। शासन की तरफ से उत्तर प्रदेश इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 में संशोधन किया गया है। संशोधित आदेश पत्र माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से जारी किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी विद्यालयों को नए नियम की जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही निर्देशित किया गया है कि वह परिषद के नियमों का पालन कराएं।
विज्ञापन

एक अप्रैल से 30 सितंबर तक विद्यालय सुबह 7.30 बजे खुलेंगे। 15 मिनट प्रार्थना सभा के बाद पहली क्लास 7.45 बजे शुरू होगी। मध्यावकाश 10.25 से 25 मिनट का होगा। 10.50 से पांचवीं क्लास प्रारंभ होगी। डेढ़ बजे तक आठवीं क्लास समाप्त हो जाएगी। वहीं एक अक्टूबर से 31 मार्च तक विद्यालय खुलने का समय सुबह 9.30 बजे का होगा। 15 मिनट की प्रार्थना सभा के बाद 9.45 बजे से कक्षाएं शुरू होंगी। मध्यावकाश 12.25 से 25 मिनट के लिए होगा। पांचवीं क्लास 12.50 बजे से शुरू होगी और आठवीं क्लास 3.30 बजे तक चलेगी। सभी घंटे 40-40 मिनट के होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed