{"_id":"648de4e4c96a26434b0546c6","slug":"now-the-women-of-the-group-will-prepare-annayukta-jaggery-malnutrition-will-go-away-azamgarh-news-c-20-1-256069-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अब समूह की महिलाएं तैयार करेंगी अन्नयुक्त गुड़, कुपोषण होगा दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अब समूह की महिलाएं तैयार करेंगी अन्नयुक्त गुड़, कुपोषण होगा दूर
विज्ञापन
अब गन्ना विभाग से जुड़ी समूह की महिलाएं अन्न युक्त गुड़ तैयार करेंगी। श्री अन्न (मोटा अनाज) और गुड़ मिलाकर बना उत्पाद स्वास्थ्य के लिए आवश्यक मिनरल एवं विटामिन से भरपूर होगा। विशेष रूप से किशोरियों एवं महिलाओं के लिए काफी लाभदायक होगा। अन्नयुक्त गुड़ बनाने में तकनीकी सहायता तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद द्वारा कराया जाएगा। ऐसे क्षेत्र जहां कुपोषण के कारण बच्चों एवं महिलाओं में स्वास्थ्य समस्या रहती है वहां यह उत्पाद पोषण विकार दूर करने में मददगार साबित होगा। यह उत्पाद छोटे-छोटे पैक में जन सामान्य के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
उक्त जानकारीं जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने दी। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा। सूक्ष्म पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति होगी। इन मूल्यवर्धित उत्पादों के निर्माण तथा वितरण में गन्ना विभाग के अधीन गठित समूहों का भी योगदान लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए अपर मुख्य सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग की उपस्थिति में उप्र गन्ना शोध परिषद्, शाहजहांपुर और सुचित्रा सिंह स्पर्श फैलोशिप के बीच श्रीअन्न आधारित, मूल्यवर्धित गुड़ उत्पादों के लिए समझौता हुआ है। बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा मोटे अनाजों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यूएनओ द्वारा यह वर्ष अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है। लोगों की रोजमर्रा के जीवन में मूल्यवर्धित उत्पादों के रूप में मिलेट्स का उपयोग बढ़ाने के लिए यह अनुबंध किया गया है। गुड़ एवं श्री अन्न के साथ-साथ अन्य औषधीय गुणों वाले मसाले आदि से तैयार किए यह उत्पाद बार, ग्रेन्यूल तथा पाउडर के रूप में छोटे-छोटे पैकेट में जन-सामान्य के लिए उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उपयोग किया जाना सुलभ हो सके।