फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Panchayati Raj Minister Om Prakash Rajbhar said that now sanitation workers will be called Panchayat employees

OP Rajbhar in Azamgarh: अब सफाईकर्मी कहलाएंगे पंचायत कर्मचारी, आजमगढ़ में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कही ये बात

Sat, 02 Aug 2025 09:19 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 02 Aug 2025 09:19 AM IST
सार

आजमगढ़ में प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा अब सफाईकर्मी पंचायत कर्मचारी कहलाएंगे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सफाईकर्मी मांग कर रहे थे कि उन्हें पंचायत कर्मचारी के रूप में पहचाना जाए। सरकार ने उनकी इस मांग को स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
Panchayati Raj Minister Om Prakash Rajbhar said that now sanitation workers will be called Panchayat employees
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सफाईकर्मी नहीं, अब पंचायत कर्मचारी कहिए... यह वाक्य सिर्फ एक बदलाव नहीं, बल्कि उन हजारों कर्मचारियों के लिए सम्मान का प्रतीक है, जो वर्षों से गांवों की सफाई व्यवस्था संभालते आए हैं। शुक्रवार को अजमतगढ़ ब्लॉक में प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि लंबे समय से सफाईकर्मी मांग कर रहे थे कि उन्हें पंचायत कर्मचारी के रूप में पहचाना जाए। सरकार ने उनकी इस मांग को स्वीकार कर आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने जब यह घोषणा की तो वहां मौजूद कर्मचारियों की आंखों में आत्मसम्मान की चमक दिखाई दी। ओमप्रकाश ने कहा कि यह नाम बदलना नहीं, बल्कि उनकी पहचान और गरिमा को स्वीकार करना है। अब गांव की सफाई व्यवस्था देखने वाले कर्मचारी खुद को और अधिक सम्मानित महसूस करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आजमगढ़ की हर गली तक विकास योजनाओं को पहुंचाकर यहां की दसों सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। जब आजमगढ़ का हर घर कहेगा कि सरकार की योजना का लाभ उसे मिला है, तब यहां की कोई सीट नहीं बचेगी, जो हमारी न हो। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में 10 सीटें जीतने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि वहां योगी मॉडल को अपनाकर राज्य को अपराधमुक्त बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; PM Modi Varanasi Visit Live: पीएम मोदी आज 51वें दौरे पर आ रही काशी, 2200 करोड़ की 52 परियोजनाओं की देंगे सौगात

इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने ब्लॉक में नवनिर्मित प्रमुख कक्ष का लोकार्पण किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने इसे सपनों का पावन मंदिर बताते हुए कहा कि यह सिर्फ ईंट और पत्थर से बना भवन नहीं है, बल्कि यह स्थान भविष्य में ग्राम पंचायतों के विकास की योजनाओं का केंद्र बनेगा। यहीं से योजनाएं जन-जन तक पहुंचेंगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्र ने आभार जताया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और संचालन ज्ञानेंद्र मिश्र ने किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed