फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Varanasi Visit Live: भारत पर जो वार करेगा, पाताल में भी वो नहीं बचेगा, काशी में बोले पीएम मोदी

Sat, 02 Aug 2025 12:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 02 Aug 2025 12:48 PM IST
खास बातें

PM Modi in Varanasi Today Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की सुबह वाराणसी के सेवापुरी के गांव बनौली में 2183.45 करोड़ की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसके साथ ही पीएम मोदी काशी से दूसरी बार देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भेजी।

विज्ञापन
PM Modi in Varanasi Live Updates: Inauguration and Foundation Stone Laying and Public Meeting
PM Mosi In Varanasi - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:29 PM, 02-Aug-2025
मेक इन इंडिया को दें बढ़ावा: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा स्वदेशी का संकल्प लें देश के लोग, हम उन चीजों को खरीदेंगे जिसे बनाने में भारत का पसीना बहा है। हमें वोकल फॉर लोकल मंत्र को अपनाना होगा। हम संकल्प लें कि हम मेक इन इंडिया को बढ़ावा देंगे। हमारे घर में जो भी नया सामान आएगा वह स्वदेशी ही होगा। यह जिम्मेदारी देश के लोगों को लेनी होगी।
12:11 PM, 02-Aug-2025
नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है, दुश्मनों के सामने कालभैरव भी बन जाता: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि नया भारत भोलेनाथ को भी पूजता है। दुश्मनों के सामने कालभैरव भी बन जाता है। मैं यूपी का सांसद हूं, इस नाते मुझे खुशी है कि ब्रह्मोस मिसाइल यूपी में भी बनेगी। ये मिसाइल लखनऊ में तैयार होंगी। अगर पाकिस्तान ने फिर कोई पाप किया तो यूपी में बनी मिसाइल आतंकियों को तबाह कर देंगी। आज यूपी विकास कर रहा है, तो इसके पीछे भाजपा सरकार की नीतियां हैं। यूपी में भाजपा सरकार ने अपराधियों में खौफ भर दिया। मैं यूपी सरकार को बधाई देता हूं। पीएम ने कहा सेवापुरी का इतिहास क्रांतिकारियों का इतिहास है। यहां घर घर महिलां- पुरुष के हाथों में चरखा हुआ करता था। 

विज्ञापन
12:06 PM, 02-Aug-2025
भारत पर जो वार करेगा वो पाताल में भी नहीं बचेगा 
पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि भारत पर जो वार करेगा वो पाताल में भी नहीं बचेगा। दुर्भाग्य है कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से अपने देश के भी कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। ये कांग्रेस पार्टी और उनके चेले चपाटे इस बात को पचा नहीं पा रहे कि भारत ने आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया। मैं अपने भारतीयों से पूछना चाहता हूं कि आपको ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व है कि नहीं। कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को तमाशा कहा है, आप मुझे बताइए सिंदूर कभी भी तमाशा हो सकता है क्या। क्या कोई सिंदूर को तमाशा कह सकता है क्या? कोई मुझे बताए क्या आतंकवादियों को भी मारने के लिए इंजतार करना चाहिए क्या? सपा को फोन करूं क्या कि आतंकियों को मार दें क्या?

12:00 PM, 02-Aug-2025
मुझे आप लोगों की मदद चाहिए: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि 55 करोड़ लोगों के खाते खोले गए, जिन्होंने कभी बैंक नहीं देखी। अब इस योजना को 10 साल पूरे हुए हैं। अब बैंक का नियम है कि बैंक का केवाईसी करनी जरूरी है। मैंने बैंक वालों से कहा है कि लोग आएं बैंक में केवाईसी करें अच्छी बात है, लेकिन क्या हम अभियान चला सकते हैं। मैं बैंकों का अभिवादन करता हूं। जो इस केवाईसी का काम पूरा करने के लिए स्वयं हर ग्राम पंचायत तक पहुंच रहे हैं। अब एक महीने में एक लाख बैंक, पंचायतों में जा चुके हैं। 

11:52 AM, 02-Aug-2025
मोदी का मंत्र जो जितना पिछड़ा उसे उतनी प्राथमिकता
पीएम मोदी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है जो जितना पिछड़ा उसे उतनी प्राथमिकता। पीएम ने कहा कि तीन लाख करोड़ लखपति दीदी बनाने जा रहा हूं। यह आंकड़ा सुनकर ही सपा वाले साइकिल लेकर भाग जाएंगे।
11:50 AM, 02-Aug-2025
पीएम मोदी ने कहा कि देश के किसानों के खाते में पौने चार लाख करोड़, यूपी के ढाई करोड़ किसानों को 90 हजार करोड़ और बनारस के किसानों के खाते में 900 करोड़ रुपए पीएम श्री किसान सम्मान राशि डाली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:43 AM, 02-Aug-2025
सावन के पहले दिन यादव बंधु जल लेकर निकलते हैं तो अद्भुत होता है दृश्य 
सावन के पहले दिन यादव बंधु जल लेकर निकलते हैं तो अद्भुत भाव दृश्य पैदा होता है। मेरी भी काशी विश्वनाथ और मार्कण्डेय महादेव का दर्शन करने की इच्छा थी लेकिन मेरे वहां जाने से भक्तों को दिक्कत न हो इसके लिए यहीं से प्रणाम कर रहा हूं। 
11:28 AM, 02-Aug-2025
पीएम मोदी ने भोजपुरी से शुरू किया संबोधन
पीएम मोदी ने भोजपुरी में काशीवासियों का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने कहा कि सावन का महीना हो काशी जैसा पवित्र स्थान हो देश के किसानों से जुड़ने को मिले इससे बड़ा सौभाग्य क्या होगा। उन्होंने कहा हम काशी के लोगन के प्रणाम करत हईं। आज आपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार काशी आया हूं। पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि तब मैं बाबा विश्वनाथ से यही मना रहा था सभी पीड़ित परिवारों को यह दुख सहने की हिम्मत दें। मैंने अपनी बेटियों को वचन दिया था, वह भी पूरा हुआ। जय महादेव के आशीर्वाद से ही संभव हुआ। मैं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को उनके चरणों में समर्पित करता हूं। 
11:26 AM, 02-Aug-2025
पीएम मोदी ने दृष्टिबाधित छात्रा को दिया लो विजन चश्मा 
पीएम मोदी ने मंच से पांच दिव्यांगों को ऐसे आधुनिक उपकरण दिए जिससे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाएगी। दृष्टिबाधित छात्रा को लो विजन चश्मा देकर उन्होंने बातचीत की। वहीं उपकरण जिले के 2025 दिव्यांगों को दिए जा रहे हैं। अब तक यह उपकरण बहुत महंगे होने के कारण आम लोगों की पहुंच में नहीं थे।

11:20 AM, 02-Aug-2025
पीएम मोदी ने किसानों के खाते में सम्मान निधि की 20वीं किस्त भेजी
पीएम मोदी काशी से दूसरी बार देश के 9.70 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त जारी की। इस बार 20,500 करोड़ रुपये की धनराशि किसानों के खाते में भेजे गए। इसका लाभ काशी के 2.21 लाख किसानों को मिला। इससे पहले उन्होंने 18 जून 2024 को 9.26 करोड़ किसानों के खाते में सम्मान निधि भेजी थी।

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed