फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now ration will be available at fair price shops till 9 pm

अब उचित दर दुकानों पर रात नौ बजे तक मिलेगा राशन

Fri, 17 Dec 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Now ration will be available at fair price shops till 9 pm
आजमगढ़। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत ‘नि:शुल्क राशन वितरण महाअभियान’ का शुभारंभ जिले में 12 दिसंबर को हुआ। वितरण 20 दिसंबर तक चलेगा। इसके तहत पात्र राशन धारकों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति कार्ड पर 35 किलो ग्राम खाद्यान्न दिया जा रहा। यह व्यवस्था राशन की दुकानों पर सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार पुष्कर ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत अंत्योदय राशनकार्ड पर प्रतिकार्ड 20 किग्रा. व 15 किग्रा. चावल एवं पात्र गृहस्थी राशनकार्ड पर प्रति यूनिट तीन किग्रा. गेहूं एवं दो किग्रा चावल कुल पांच किग्रा खाद्यान निशुल्क वितरित किया जा रहा है। साथ ही अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डों पर प्रतिकार्ड एक किग्रा. नमक, एक किग्रा. चना व एक लीटर खाद्य तेल का भी वितरण निशुल्क किया जा रहा है। यह भी अवगत कराना है कि यदि कोई कार्डधारक पोर्टेबिलिटी से किसी अन्य राशन की दुकान से खाद्यान्न (गेहूं व चावल) लेता है तब उस कार्ड पर अतिरिक्त वस्तुएं खाद्य तेल, चना व नमक अपनी मूल राशन की दुकान यानी जिस राशन की दुकान से आपका कार्ड बना हुआ है, उसी दुकान से खाद्य तेल, साबुत चना व नमक प्राप्त कर सकते हैं। डीएसओ ने बताया कि वितरण को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक उचित दर दुकान पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। ई-पॉस मशीनों से वितरण प्रत्येक दिन सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक किया जाएगा। किसी भी कार्डधारक को राशन प्राप्त करने में असुविधा होती है तो इसके लिए संबंधित क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी व पूर्ति निरीक्षक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed