{"_id":"5b0c48844f1c1b9c6e8b512e","slug":"now-preparing-for-the-manduri-runway-for-48-seater","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 48 सीटर के लिए मंदुरी हवाई पट्टी पर तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 48 सीटर के लिए मंदुरी हवाई पट्टी पर तैयारी
Azamgrah
Updated Mon, 28 May 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ हवाई अड्डा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदुरी हवाई पट्टी पर बदलाव की तैयारी अब 48 सीटर विमान उतारने के हिसाब से की जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर ने स्थानीय अधिकारियों को पत्र भेजकर हवाई पट्टी की लंबाई 1700 मीटर करने के हिसाब से जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव मांगा है। पहले अधिकारियों की ओर से अधूरी बाउंड्री को पूरा करने लिए 1.34 करोड़ और आवश्यक बदलाव को 19.64 करोड़ों का प्रस्ताव भेजा था। अब सभी प्रस्ताव को बदल का फिर से भेजा जाएगा।
जिले की मंदुरी हवाईपट्टी को रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत चुना गया है। इसे लेकर कई बार अधिकारियों के दौरे हो चुके हैं। हवाई पट्टी पर इमारत और अन्य आवश्यक बदलाव के लिए लगभग 19.64 करोड़ और अधूरी बाउंड्री को पूरा करने के लिए 1.34 करोड़ से .707 हेक्टेयर जमीन खरीदने के प्रस्ताव को शासन को भेजा जा चुका था।
पहले अधिकारियों का कहना था कि मौजूदा 1400 मीटर की हवाई पट्टी पर 18 से 20 सीटर प्लेन ही उतारा जाएगा। इसके बाद हवाई पट्टी को विस्तारित कर यहां 48 से 50 सीटर प्लेन को उतारा जाएगा। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर एके पाठक ने स्थानीय अधिकारियों को पत्र भेजकर हवाई पट्टी को 1700 मीटर तक बढ़ाने के हिसाब से जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इसके साथ ही हवाई पट्टी पर होने वाले बदलाव में टर्मिनल भवन आदि का स्थान बदला गया है। ऐसे में इससे पहले भेजे गए सभी प्रस्ताव अब बेकार हो गए है और अब फिर से प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। नये प्रस्ताव में लगभग 18.28 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार होगा। इसमें हाईवे की तरफ 90 मीटर प्रस्तावित टर्मिनल भवन की तरफ 74 मीटर और दूसरी तरफ भी जमीन का अधिग्रहण होगा। फिलहाल नए प्रस्ताव पर अधिकारीयों ने माथापच्ची शुरू कर दी है।
सहमति बनानी टेढ़ी खीर
आजमगढ़। हवाईपट्टी और अधूरी बाउंड्री को पूरा करने के लिए पहले .704 हेक्टेयर जमीन की खरीद का प्रस्ताव भेजा गया था। पहले भी किसान जमीन पर सहमति बनाने में आनाकानी कर रहे थे। विभाग की ओर से उनकी शर्ते मानने के बाद किसान तैयार हुए थे। प्रस्ताव भेजने के बाद फिर कुछ किसानों की ओर से जमीन देने से इंकार किया जा रहा था।
अब 18.28 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। सूत्रों की माने तो विभाग के लिए किसानों को तैयार करना टेढ़ी खीर के समान है। ऐसी स्थिति में अधिग्रहण ही एक मात्र रास्ता बचता है।
हवाई पट्टी को हवाई अड्डे में तब्दील करने के लिए सूबे की सरकार काफी गंभीर है। एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर ने पत्र भेजकर हवाई पट्टी की लंबाई 1700 मीटर करने के हिसाब से जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव मांगा है। नये प्रस्ताव में लगभग 18.28 एकड़ जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव तैयार होगा। इसके साथ ही पहले के भेजे गए प्रस्ताव को दोबारा से प्रस्ताव तैयार कर भेजना होगा।
-राघवेंद्र सिंह, एई पीडब्ल्यूडी