फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now if the garbage is thrown here and there then the challan will be deducted

अब इधर-उधर कूड़ा फेका तो काटा जाएगा चालान

Thu, 20 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Now if the garbage is thrown here and there then the challan will be deducted
आजमगढ़। नगर पालिका परिषद की कमान अब न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसील सदर को सौंप दी गई है। शासन के निर्देश व चुनाव आयोग की अनुमति के बाद उन्होंने बुधवार को नपा ईओ का अतिरिक्त पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अलावा व्यवस्था, साफ-सफाई व छुट्टा मवेशियों को लेकर जरूरी दिशा निर्देश नपा कर्मियों को दिया। इसके साथ ही इधर-उधर कूड़ा फेंके जाने पर चालान काटे जाने की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

शासन स्तर से नपा के ईओ रहे विकास कुमार का स्थानांतरण किया गया था। उनके स्थान पर मनोज कुमार को ईओ नपा की जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन वे समय से पदभार ग्रहण करने जिले में नहीं पहुंच सके। जब मनोज कुमार नहीं आए तो जिलाधिकारी ने शासन को पत्र भेज दिया। इसके साथ ही न्यायिक मजिस्ट्रेट तहसील सदर रवि कुमार को प्रभारी ईओ के पद पर तैनात किए जाने की संस्तुति कर दी। इस बीच पूर्व में शासन से भेजे गए मनोज कुमार भी जिले में पदभार ग्रहण करने आ गए लेकिन उसके पूर्व ही पत्र शासन को चला गया था। इसके चलते वे पदभार ग्रहण नहीं कर सके। चुनाव आयोग की संस्तुति पर बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट सदर रवि कुमार ने ईओ नगर पालिका परिषद आजमगढ़ का भी अतिरिक्त पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि साफ-सफाई पर विशेष नजर रहेगी। दुकानदारों द्वारा इधर-उधर कूड़ा फेंकने पर चालान काटा जाएगा। सड़कों पर छुट्टा मवेशी नहीं दिखेंगे। उन्हें पकड़ कर गौशाला भेजा जाएगा। इसके साथ ही ठंड को देखते हुए अलाव व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाएगी। किसी भी तरह की लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed