फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now how will daughter Goldie get yellow, the procession is going to come on 23

अब बेटी गोल्डी के कैसे हाथ होंगे पीले, 23 को आने वाली है बारात

Wed, 12 May 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Now how will daughter Goldie get yellow, the procession is going to come on 23
आजमगढ़। जहरीली शराब ने पवई थाना क्षेत्र में जम कर कहर बरपाया है। कोई पिता को खो चुका है तो किसी का सुहाग उजड़ गया है। वहीं अवैध शराब कारोबारियों को करने के बजाए पुलिस व प्रशासन द्वारा प्रकरण को छुपाने का प्रयास भी लोगों को आक्रोशित कर रहा है। रामपुर के रहने वाले प्रभु की भी जहरीली शराब पीने से मौत हो चुकी है वहीं 23 मई को उसके बेटी गोल्डी की शादी थी। पत्नी शोभावती का करूण क्रंदन सभी को मर्माहत कर रहा है। बेटी भी जैसे खामोश सी हो गई है।
विज्ञापन

प्रभु ने अपनी बेटी गोली का ब्याह अंबेडकरनगर जिले में तय किया हुआ था। 23 मई को बारात आनी है। इसके पूर्व ही जहरीली शराब के सेवन से उसकी मौत हो चुकी है। पति शोभावती का रो-रो कर बुरा हाल है। वह बस इतना ही कह रही है कि अब बेटी गोल्डी के हाथ कैसे पीले होंगे। वहीं अवैध शराब बेचने वाले व उन्हें बचाने वालों के खिलाफ उसके मूंह से श्राप ही निकल रहा है। पुलिस व प्रशासन जिले में एक भी मौत शराब के सेवन से होने से इंकार कर रहा है। जबकि प्रभु की पत्नी चीख-चीख कर यह कह रही है कि उसे पति की मौत जहरीली शराब से ही हुई है। रोते रोते वह कह रही है कि कैसे वह अपनी बेटी का ब्याह करेगी। वहीं बेटी गोल्डी भी जैसे खामोश सी हो गई है। पिता ही कमाने वाले थे और अब वे नहीं रहे। कभी खुद को समझाती तो कभी अपने मां के गले लग रो पड़ती। मां-बेटी के आंखो से आंसू जैसे रूकने का नाम नहीं ले रहे है। दोनों को बिलखता देख गांव के लोग भी मर्माहत है और सभी दोनों को समझाने में जुटे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed